अरविंदर सिंह,हमीरपुर: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर जिला भर में 75 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित करेगी। सभी 5 ब्लॉक कांग्रेस इकाइयो को अपने-अपने क्षेत्र में अनुपातन 15 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा का संचालन करेगी। यह निर्णय आज जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की ओर से कांग्रेस कार्यालय हमीरपुर में हुई बैठक में लिया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने की। बैठक में मुख्य तौर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उदयपुर में आयोजित संकल्प शिविर में दिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के कारण कई विषयों पर चर्चा हुई है। इन कार्यक्रमों का ब्यौरा देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर जिला भर में 75 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित करेगी। इस यात्रा के दौरान आजादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से किए गए बलिदानों और आजादी की लड़ाई में कांग्रेस जनों की अग्रिम भूमिका के बारे में सही और पुख्ता जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाएगी।
15 अगस्त को 75वें स्वाधीनता दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला लिया गया है। निर्णय के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों क्रमश महंगाई , बेरोजगारी , अग्निपथ योजना व खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने के विरोध आक्रामक रूख अपनाकर सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ता 5 अगस्त के दिन गिरफ्तारियां भी देंगे। बैठक में बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखन पाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने पार्टी की एकजुटता पर बल दिया । इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव कमल पठानिया जिला कांग्रेस पदाधिकारी तेज नाथ, अनिल वर्मा, नरेश पाल ,सुदर्शन शर्मा , राजेश चौधरी, पुरुषोत्तम कालिया, पवन कालिया , डॉक्टर रतन डोगरा , अजय कुमार ,शहंशाह, राकेश रानी ,ज्योति खन्ना बस सहित 5 ब्लॉक अध्यक्ष क्रमशा कैप्टन पृथ्वी चंद , कैप्टन ज्योति प्रकाश , सुरेश पटियाल विजयपाल , केवल धीमान व अन्य बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
