By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ढालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन…बोले राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना एक षड्यंत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ढालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन…बोले राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना एक षड्यंत्र
himachalpolitical

ढालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन…बोले राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना एक षड्यंत्र

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/03/28 at 8:39 AM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- देश में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की दिन-ब-दिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उससे अब केंद्र की भाजपा सरकार घबराने लगी है और राहुल गांधी के साथ षड्यंत्र के तहत काम किया जा रहा है। राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। वही इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार पर आरोप लगाए गए कि वह घोटालेबाजों को बचाने का प्रयास कर रही है और जो भी व्यक्ति घोटाले बाजों के खिलाफ आवाज उठा रहा है। तो उस पर षड्यंत्र के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि वह सभी अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं और कांग्रेस के नेता भी विधि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले में आगामी निर्णय ले रहे हैं। लेकिन जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की सदस्यता को खत्म किया है वह एक षड्यंत्र है। क्योंकि अब राहुल गांधी से भाजपा सरकार डरने लगी है। सेस राम आजाद ने कहा कि राहुल गांधी पिछले लंबे समय से देशवासियों की आवाज को उठा रहे हैं और गरीबों मजदूरों के हितों में लगातार काम कर रहे हैं। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिन जिन उद्योगपतियों के साथ सांठगांठ है उसका खुलासा भी अब पूरे देश की जनता के समक्ष किया जा रहा है। जिससे पूरे भारत में राहुल गांधी की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है। लेकिन अब जिस तरह से संसद में राहुल गांधी के साथ अन्याय किया गया। उसे देश की जनता सहन नहीं करेगी। इसके अलावा पूरे देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं ताकि केंद्र सरकार के द्वारा जो तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। उसे खत्म किया जा सके। इसके अलावा जिला कुल्लू के सभी विधानसभा में भी कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

TAGGED: Kullu dhalpur congress protest
Chandrika March 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी, स्थायी नीति पर नहीं विचार पर निकाले नहीं जाएंगे कर्मचारी
Next Article शक्तिपीठ श्री नैना देवी में जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर की कानून व्यवस्था का लिया जायजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?