बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव एवं विधायक राजेश धर्माणी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों का विधायक राजेश धर्माणी ने आभार जताया।
विधायक राजेश धर्माणी ने इस मौके पर कहा कि उन्हें घुमारवीं की जनता ने आर्शीवाद दिया है उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की मदद की जाएगी। वहीं, घुमारवीं क्षेत्र में विकास को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े तबके को आगे लाया जाएगा। उन्होंने सभी से आह्वान भी किया कि सभी लोग जरूरतमंद की मदद को आगे आएं।
