बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- एनएच – 205 चंडीगढ़-मनाली पर कैंचीमोड़ स्थान पर कीचड़ से वाहन चालक परेशान हो रहे है। पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश से कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के कैंचीमोड़ फ्लाई ओवर के नीचे नैना देवी सडक से सारा मलबा पानी के साथ सडक पर आ गया और हाईवे पर एक से डेढ़ फीट मलबा जमा हो गया ।
सडक पर कीचड़-मलबा होने के चलते वाहन चालको को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और सडक पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा । कुछ समय के लिए हाईवे पर करीब दो से तीन घंटे का जाम लगा रहा | हालांकि फोरलेन कम्पनी ने जेसीबी मशीनों से कुछ मलबे और कीचड़ को हटाया लेकिन अत्यधिक वाहन होने के चलते जाम लग गया था । जिसके चलते पूरा मलबा नहीं हटाया गया | मलबे से वाहन गुजरते रहे और मौके पर कीचड़ ही कीचड़ बनता रहा | रविवार को भी हाईवे पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा | वहीँ स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों, हाईवे पर पैदल आने-जाने वाले लोगो को भारी दिक्कतों का सामन करना पड़ा | कैंचीमोड़ के उपरोक्त स्थान पर फोरलेन कम्पनी द्वारा पानी की निकाशी की व्यवस्था नहीं की गई है और बारिश का सारा पानी हाईवे की सडक पर जाता है ।
