सोलन : योगेश शर्मा – भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली वर्षगांठ है जिसमे राहुल गांधी ने हज़ारों किलोमीटर की यात्रा कर देश जोड़ने के लिए यात्रा की थी। भारत जोड़ो यात्रा के सोलन जिला संयोजक विनोद सुल्तानपुरी प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अब ये यात्रा गांव स्तर तक जाने वाली है और जमीनी स्तर पर संवाद कर लोगों से उनकी समस्याएं और एकता के लिए ये जिले के हर ब्लॉक तक पहुंचेगी।
जिला संयोजक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि छोटी मानसिकता और भाई को भाई से लड़ाना, जातिवाद, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एक जुटता से यह भारत जोड़ो यात्रा घर घर तक पहुंचेगी। यात्रा का मकसद लोगों तक पहुंचना ही नही बल्कि लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उसका निदान करना है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सभी महासचिव, मंत्री,विधायक इसका स्वरूप बनाएंगे और लोगों तक पहुंचने के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
