सोलन :योगेश शर्मा – कल यानी 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सोलन के ठोड़ो ग्राउंड में सोलन हॉकी क्लब द्वारा राज्य स्तरीय ओपन मैन एंड वूमेन हॉकी टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है ।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सीपीएस संजय अवस्थी रहने वाले है। 8 सितंबर से यह प्रतियोगिता ठोड़ो ग्राउंड सोलन में आयोजित किया जाएगा जिसमें राज्य भर की टीमें भाग लेगी।
8 सितंबर को इस टूर्नामेंट का आगाज होगा, जिसमें बतौर मुख्यातिथि सोलन विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल शिरकत करेंगे । वही 10 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन समारोह में खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, उनके साथ इसमें विशेष अतिथि के रूप में सीपीएस संजय अवस्थी मौजूद रहेंगे। वीरवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सोलन हॉकी क्लब की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शीला कौशल ने बताया कि इस बार राज्यस्तरीय ओपन मैन एंड वूमेन हॉकी टूर्नामेंट सोलन में आयोजित किया जाना है,जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है । यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता शहर के ठोड़ो ग्राउंड में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार सोलन हॉकी क्लब हिमाचल प्रदेश में कार्य कर रहा है और हॉकी खेल को ग्रामीण स्तर का खेल बनाया जाए और बच्चे इसमें भविष्य में हिस्सा ले,इसके लिए हॉकी क्लब समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता करवाता रहता है।
