By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बंजार में अचानक चली गोली, छर्रे लगने से महिला हुई घायल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > बंजार में अचानक चली गोली, छर्रे लगने से महिला हुई घायल
crime

बंजार में अचानक चली गोली, छर्रे लगने से महिला हुई घायल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2022/12/14 at 7:41 PM
Share
कुल्लू/मनमिन्दर अरोड़ा-जिला  कुल्लू के उप मंडल बंजार में अचानक गोली लगने से एक महिला घायल हो गई है। फायरिंग से निकले छर्रे के चलते महिला घायल हुई है और उसका इलाज बंजार अस्पताल में किया जा रहा है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है।
 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अंजना नेगी पत्नी दीप नेगी गांव खाइण जिला कुल्लू छर्रे लगने से घायल हुई है। महिला ने पुलिस को बयान दिया कि यह धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अपने मायके गांव तरगाली आई हुई थी। इस दौरान सुबह वह अपने मायके में छत पर बैठी धूप सेंक रही थी। इस दौरान उसके साथ भाई सुरेन्द्र संधू व भतीजा नवीन संधू भी थे। अंजना ने बताया कि उसी समय अचानक एक धमाके की आवाज सुनाई दी और उसे एकदम ऐसा लगा कि उसकी दाहिनी बाजू व टांगें सुन्न हो रही हैं। उसने भाई व भतीजा को इस बारे में बताया और अचानक इस दौरान कूल्हे, थाई व बाजू से अचानक खून बहने लगा। पूछताछ में पता चला कि किसी व्यक्ति ने फायरिंग की है, जिसके छर्रे आकर अंजना के शरीर में लगे हैं।
  1. मामले की जांच में जुटी बंजार पुलिस
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि फायरिंग पास वाले घर से हुई। जो घायल महिला के रिश्तेदार का ही घर है, लेकिन यह फायरिंग गलती से हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि फायरिंग एक्सीडेंटल है। अब तक की पुलिस जांच में इस बात का पता चला है कि जिस मकान से यह फायरिंग हुई है, वह छर्रे लगने से घायल हुई महिला के रिश्तेदारों का ही घर है। बंजार पुलिस की टीम मामले की जांच मर जुट गई हैं।
TAGGED: Suddenly shot
Chandrika December 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विजय सेन स्कूल के यू ब्लॉक को तोड़ने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की याचिका
Next Article कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेसियों ने पंडोह में मनाई खुशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 4 मामले दर्ज, 7 नशा तस्कर गिरफ्तार

Ago

मंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को 22 ग्राम चिट्टा और 1 किलो से अधिक चरस के साथ दबोचा

Ago

गोहर में रहस्यमयी गुमशुदगी, 11 माह की बेटी व 13 वर्षीय ननद को साथ लेकर महिला लापता

Ago

हमीरपुर में पुलिस पर कार्रवाई, चिट्टा पकड़कर सेटलमेंट करने पर दो कांस्टेबल सस्पेंड

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?