By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत कांग्रेस की नीतियों,सरकार के निर्णयों पर जनता के विश्वास की जीत:मुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत कांग्रेस की नीतियों,सरकार के निर्णयों पर जनता के विश्वास की जीत:मुख्यमंत्री
himachalpolitical

शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत कांग्रेस की नीतियों,सरकार के निर्णयों पर जनता के विश्वास की जीत:मुख्यमंत्री

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/05/04 at 6:20 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को कांग्रेस की नीतियों और सरकार के निर्णय पर जनता के विश्वास है कि जीत मुख्यमंत्री ने करा दिया हैं। नगर निगम शिमला के चुनावी परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि अभी हमारी सरकार बने हुए महत्व 4 महीने ही हुए हैं और जितने भी नगर निगम चुनाव हुए है उसमें हमें जीत मिली हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव पार्टी चिन्ह पर हुए हैं। पिछले चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हुए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति, कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों और सरकारों के कार्यों पर विश्वास जताते हुए दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस पार्टी को जीता कर पार्टी और सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया हैं,जिसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी व्यक्तियों का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास था कि 10 साल बाद कांग्रेस पार्टी अपनी शिमला शहर में नगर निगम बनाने जा रही हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि से भाजपा नरेंद्र मोदी के फोटो का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए कर रही थी, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत तौर पर यह चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन यह नरेंद्र मोदी जी का लोकसभा चुनाव नहीं था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरा यह मानना है कि हमें विकास के नाम पर वोट मांगना चाहिए। पिछले 5 साल की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बदहाली के दौर पर ला कर छोड़ दिया हैं। पिछले कल ही मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है कि आने वाले समय में पूर्व सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को कर्ज पर छोड़ने को लेकर श्वेत पत्र जल्द जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि  लोगों ने बीजेपी की मंशा को पहचाना और जनता को ज्यादा दिन तक ठग कर नहीं रखा जा सकता। इस दृष्टिकोण से जनता ने हमारी बात को सुना उसकी मुझे बेहद खुशी हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों के लिए जहां एक और प्रदेश के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी बेहद काम किया तो वहीं कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा से काम किया इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में अभूतपूर्व विकास करने के लिए अब जहां एक और कांग्रेस पार्टी की सरकार हैं तो वहीं शिमला में नगर निगम भी कांग्रेस पार्टी की होगी जिससे शिमला को और सुंदर बनाया जाएगा ओर बिजली के जंजाल से भी मुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 10 साल बाद कांग्रेस की नगर निगम  बनने पर सरकार का पूरा सहयोग रहेगा।
 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हालांकि मैं आज कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए जा रहा हूं। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से विचार-विमर्श कर कर नगर निगम की शपथ समारोह तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 2024 के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सभी चुनावों को हल्के में नहीं लिया जा सकता,इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि मैंने कई बार कहा हैं कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। हम चाहते हैं कि जो प्रदेश की आर्थिक बदहाली हैं उसे 4 साल में पटरी पर लाया जाए। आने वाले 10 सालों में हिमाचल प्रदेश हिंदुस्तान का सबसे स्मृद्धशाली और अमीर राज्य बने इस दृष्टिकोण से कार्य किया जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चुनाव के दृष्टिकोण से कार्य नहीं कर रहा हूं मैं जो भी कार्य कर रहा हूं उसमें किस तरह से आम परिवार ओर गरीब लोगों का भला किया जा सकता हैं यह ध्यान रखा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव जीतना कोई लक्ष्य नहीं है मेरा लक्ष्य है जिस जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया हैं उनकी भलाई के लिए कार्य करना हैं।
TAGGED: Chief Minister, congress, elections, Municipal Corporation, Shimla, victory
admin May 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कॉपरेटिव बैंक के निदेशक पद पर कांग्रेस का कब्जा…दूसरी बार जिला निदेशक बने भारत भूषण मोहिल
Next Article टापरी जानी संपर्क सड़क मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?