Chintpurni, Vikas-हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी में बाबा श्री माईदास सदन में मंदिर न्यास द्वारा एक आधुनिक और भव्य म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 7.79 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस म्यूजियम का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे 28 फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस म्यूजियम में न केवल हिमाचल के पांच प्रमुख शक्तिपीठों की झलक देखने को मिलेगी, बल्कि भारत के 51 शक्तिपीठों के बारे में भी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।
मूर्तिकार हिमाद्री मजूमदार की अहम भूमिका
कोलकाता के प्रसिद्ध मूर्तिकार हिमाद्री मजूमदार इस म्यूजियम के लिए मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। वे पहले भी स्टैचू ऑफ यूनिटी म्यूजियम सहित देश के कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं।
म्यूजियम की प्रमुख विशेषताएं
- चिंतपूर्णी मंदिर का प्रतिरूप (रिप्लिका)
- माता चिंतपूर्णी के चारों दिशाओं में स्थित महादेव मंदिरों की प्रतिकृतियां
- गुफा का विशेष निर्माण
- आधुनिक तकनीक का समावेश, जिसमें एआर और वीआर अनुभव शामिल हो सकते हैं
यह म्यूजियम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आध्यात्मिकता और आधुनिकता का अद्भुत संगम बनने जा रहा है।
