सोलन/योगेश शर्मा: कालका शिमला ट्रक ऑपरेटर यूनियन लंबे समय से अपने ट्रकों को खड़ा करने की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। वीरवार को सोलन शहर में कालका शिमला ट्रक यूनियन के प्रधान बृजमोहन चौहान ने कहा कि आज तक ट्रकों को खड़ा करने के लिए सोलन शहर में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बन पाया है। चौहान ने बताया कि इसको लेकर कई बार विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जा चुकी है लेकिन अभी तक सिर्फ प्लानिंग ही सरकार द्वारा बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द सोलन में ट्रांसपोर्ट नगर बनाए। उन्होंने कहा कि उन्हें सड़क किनारे ट्रक खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में चोरी की वारदातें लगातार सामने आती है । कई बार पुलिस प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी जाती है, लेकिन पुलिस भी अपनी कार्रवाई अमल में लाती है। उसके बाद फिर से चोर गाड़ियों से पेट्रोल और बैटरियों को चुरा ले जाते हैं।
चौहान ने बताया कि ऐसे में जरूरी है कि अपना कोई ट्रांसपोर्ट नगर हो जहां वह अपनी गाड़ी खड़ी करके ट्रकों को खड़ा कर सके। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे ट्रक खड़े होने वाले पुलिस भी भारी-भरकम चालान करती है। चौहान ने बताया कि अब ट्रांसपोर्ट नगर के लिए शहर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इसका शिलान्यास कर चुके हैं लेकिन कब तक वो कार्य पूरा होगा किसी को नहीं पता। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द शहर में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण हो ताकि ट्रक यूनियन के ट्रकों को बेहतर सुविधा मिल सके।
