मंडी/परी शर्मा: श्रद्धा हत्याकांड का विरोध पूरे देश के साथ हिमाचल में भी किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में भी आज श्रद्धा के हत्यारे को फांसी देने की मांग उठी। हिमालय संस्थान उत्थान ट्रस्ट के बैनर तले मंडी के सेरी में महिलाओं, युवतियों और युवा वर्ग ने नारेबाजी की और श्रद्धा के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की है। दिल्ली के महरोली में आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
श्रद्धा के हत्यारे को सजा देने की मांग को लेकर पूरे देश भर में आवाज उठ रही है। हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी के सेरी में सैकड़ों युवाओं, युवतियों और लोगों ने श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए उसके हत्यारे को फांसी देने की मांग की है। युवाओं का मानना था कि इस तरह की घटनाएं देश और समाज के लिए एक कलंक हैं, जिससे भारतीय जनमानस का सिर शर्म से झुक रहा है।
हिमालय संस्थान उत्थान ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित धर्म जागरण समन्वय मंडी बैनर तले मंडी के सेरी में महिलाओं, युवतियों और युवा वर्ग ने नारेबाजी की और श्रद्धा के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की है। धर्म जागरण समन्वय मंडी प्रांत के कार्यकर्ता धर्म अजय कुमार ने कहा कि इस तरह के मानसिकता वाले सांपों को सीधा फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। अगर इन्हें देश में रहना है तो इस देश के नागरिक बनकर रहे नही तो कही चले जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री, प्रशासन और प्रशासन से श्रद्धा के हत्यारों को फांसी देने की मांग की है।
