राकेश, ऊना: केसीसी बैंक के ग्राहकों को भी अब भीम यूपीआई की सुविधा शुरू की गईं हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1 मार्च 2023 शाम 5 बजे शिमला में किया गया। यह बात केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कुलदीप पठानिया ने कहा कि इसके साथ ही बैंक प्रदेश सरकार के पेंशन भोगियों के लिए शुरू किए गए। नए पेंशन उत्पाद “स्वधन ई पेंशन जीओवी की भी मुख्यमंत्री की ओर से विधिवत शुरुआत की गई हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैंक की इन दोनों उपलब्धियों पर अपनी खुशी जताते हुए बैंक की मेरी पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए यह हिदायत भी दी कि अपनी इन नई योजनाओं के माध्यम से बैंक अधिक से अधिक युवा वर्ग और प्रदेश के वेतन और पेंशन भोगी लोगों को अपने साथ जोड़कर अपने व्यवसाय में बढ़ावा करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने एक विशेष संदेश में खास तौर पर अपने दिल की इस इच्छा को प्रकट किया कि वह कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का भी सर्वश्रेष्ठ संस्थान बनाने का सपना देखते हैं। जिसके लिए उन्होंने बैंक को प्रदेश सरकार से हर तरह की सहायता का भी आश्वासन दिया हैं।
उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान बैंक के कुछ आंकड़ों की बात की जाए तो 1 मार्च को भीम यूपीआई की शुरुआत शाम 5 बजे के करीब शिमला में मुख्यमंत्री की ओर से की गई हैं तो उसके बाद पहले ही दिन करीब-करीब 2500 ट्रांजैक्शन भीम यूपीआई के माध्यम से की गई, जो कि अब लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब 1 दिन कि हमारी एवरेज यूपीआई भीम ट्रांजैक्शन 7410 के करीब हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक बैंक के नए पेंशन प्रोडक्ट की बात है तो इस पेंशन प्रोडक्ट के तहत बैंक की शाखाओं से पेंशन लेने वाले ग्राहकों को भी हमारे ई सैलेरी प्रोडक्ट की तरह सभी बैंकिंग सुविधाएं फ्री रहेंगी और साथ में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा व लॉकर किराए में 25 प्रतिशत का विशेष डिस्काउंट ई पेंशन खाताधारकों को मिलेगा क्योंकि मुख्यमंत्री की विशेष हिदायत थी कि बैंक युवा वर्ग और पेंशन वेतन भोगी लोगों को अपने साथ अधिक से अधिक जोड़ें तो इसके लिए आने वाले दिनों में बैंक विशेष अभियान चलाने पर भी विचार करेगा।
कुलदीप पठानिया ने कहा कि अपने छोटे से इस कार्यकाल में हमने कुछ बड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनमें से एक प्रमुख निर्णय बड़े लंबे अंतराल के बाद बैंक को फुल फ्लेजड महाप्रबंधक मिलने का हैं। बैंक के दो उप महा प्रबंधकों को महा प्रबंधक के पद पर किया गया हैं। इसके अलावा 3 सहायक महा प्रबंधकों, उप महा प्रबंधक 15 वरिष्ठ प्रबंधकों को सहायक महा प्रबंधक, 50 प्रबंधकों को वरिष्ठ प्रबंधक, 83 सहायक प्रबंधकों को प्रबंधकव 50 पीएन को जूनियर क्लर्क के पदों पर प्रमोशन के आदेश जरी किये गए हैं। इसके अलावा 503 जूनियर क्लकों को सीनियर क्लर्क, 6 कंप्यूटर ऑपरेटर को सीनियर कंप्यूटर ऑपरेटर, 2 स्टेनो टाइपिस्ट को सीनियर स्टेनो टाइपिस्ट, 126 पीसीसी को पीएन और 97 एचसीपी को पीसीसी पद पर प्लेसमेंट आदेश जारी किए गए हैं।
