सोलन : योगेश शर्मा-कालका शिमला एनएच 5 पर
मंगलवार को सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां पर 9 से 10 प्रवासी मजदूरों को एक इनोवा कार ने कुचल दिया है। इसमें जहां 5 से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं 2-3 प्रवासी मजदूर घायल है, जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ और एक को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया जा रहा है।
सोलन से परवाणु की तरफ जा रही थी इनोवा कार
जानकारी के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कार्य पर जा रहे मजदूरों को तेज तफतार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पांच से छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं चार मजदूरों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया है। जहां से एक मजदूर की गम्भीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल और पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक इनोवा टैक्सी सोलन से परवाणू की तरफ जा रही थी। जैसे ही यह धर्मपुर पड़ाव से थोड़ा आगे सुक्की जोहडी के समीप पहुंची तो कार्य के लिए जा रहे मजदूर के नौ सदस्यीय प्रवासी मजदूरों के गुट पर गाड़ी चढ़ा दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर रही है।
