बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- जल शक्ति विभाग में कार्यरत मल्टी पर्पज वर्कर ने सरकार से मानदेय बढ़ाने को लेकर गुहार लगाई है। वहीं, नियमतिकरण को लेकर भी उचित नीति बनाने की मांग की है।
मंगलवार को मल्टी पर्पज वर्करों ने एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान एसडीएम को मांग पत्र सौंपा गया। इस बारे में मल्टी पर्पज वर्कर राजीव कुमार ने बताया कि लंबे समय से सभी वर्कर समस्याओं से जूझ रहे हैं। नाममात्र मानदेय से परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि मल्टी पर्पज वर्करों को भी अनुबंध आधार पर वेतन दिया जाए। ताकि सही तरीके से परिवार का पालन पोषण कर सकें। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इस ओर उचित कदम उठाए जाएं।
