भावना, शिमला: मंडी में हुई भाजपा युवा मोर्चा की रैली में एक व्यक्ति की ओर से हनुमान का वेश धारण करने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भीम आर्मी एकता ने इस पर सवाल खड़े किए है ओर सीएम से माफ़ी मांगने की मांग की है। अब अपनी इसी मांग को लेकर भीम आर्मी के अध्यक्ष रवि कुमार दलित आज उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए है ओर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से माफी मांगने की मांग उन्होंने उठाई है।
भीम आर्मी एकता मिशन हिमाचल अध्यक्ष रवि कुमार दलित ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा की संकल्प रैली में भगवान हनुमान का खुलेआम मजाक उड़ाया गया है। रैली में हनुमान का रूप धारण करने वाले व्यक्ति ने गद्दा ओर सर पर कमल के फूल लगाए थे और हनुमान ने सीना चिर कर राम दिखाया था वहीं उस जगह पर व्यक्ति ने मोदी की तस्वीर लगाई थी जोकि भगवान राम और हनुमान जी का अपमान है। इस तरह से भगवान हनुमान का अपमान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुवादी विचारधारा को लेकर चलती है। भाजपा की ओर से चुनावी तौर पर रखी गई इस रैली में हिन्दू समाज के आराध्य देव महावीर हनुमान जी को भाजपा के प्रचार के रूप में खड़ा करना हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है जिसे हिन्दू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हिन्दू देवता का अपमान करने को लेकर हिन्दू धार्मिक अनुसूचित जाति संगठन विशाल रैली निकालेगा। अगर जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित रैली के आयोजक माफ़ी नहीं मांगते है ओर कार्रवाई मामले में नहीं होती है त न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
