अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर पुलिस की ओर से जिला में नशा माफियाओं को जड़ से खत्म करने के लिए एक अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत इन माफियाओं के खिलाफ स्थानीय पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम को आज सफ़लता हाथ लगी है। टीम ने जब भावानगर क्षेत्र के चौरा में नाका लगाया था, तो एक गाड़ी नंबर HP27A-2081 आल्टो कार की तलाशी लेने पर गाड़ी के डैश-बोर्ड से 11.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
इस गाड़ी के अंदर बैठे 2 युवक जिसमें से एक किन्नौर के रोपा गांव का रहने वाला है ओर दूसरा युवक सिरमौर जिला के धरनू गांव से संबंध रखता है के खिलाफ थाना भावानगर में धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
इसी तरह एक अन्य मामले में प्रभारी पुलिस थाना रिकोंगपिओ जब अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे तो सरायें भवन के पास दो युवक संदिग्ध हालत में पाए गए। यह युवक गश्ती दल को देखते ही भागने लगे,लेकिन पुलिस दल ने उन्हें काबू कर लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 0.42 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। इन दोनों युवकों जो कि किन्नौर के पंगी व सुन्नम गांव के निवासी हैं, के खिलाफ भी थाना रिकोंगपिओ में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है ।
