By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड में स्मार्ट मीटर आदेश पर विवाद, पेंशनरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड में स्मार्ट मीटर आदेश पर विवाद, पेंशनरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
himachalNews

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड में स्मार्ट मीटर आदेश पर विवाद, पेंशनरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/03/02 at 11:18 PM
Share
हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर जोन में मुख्य अभियंता द्वारा बिजली कर्मचारियों और पेंशनरों को प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश के बाद विवाद गहरा गया है। आदेश के विरोध में बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम ने विशेष बैठक आयोजित कर कड़ा ऐतराज जताया। बैठक की अध्यक्षता फोरम के वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप खरवाड़ा ने की।
कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि जारी आदेश अनुचित हैं, क्योंकि कर्मचारी और पेंशनर भी सामान्य उपभोक्ताओं की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि किस नियम के तहत उन्हें अलग श्रेणी में रखकर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना था कि पेंशनर पहले से ही स्मार्ट मीटरिंग का विरोध कर रहे हैं और ऐसे में यह निर्णय उन्हें आहत करने वाला है।बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि आदेश तुरंत प्रभाव से वापस नहीं लिया गया तो 5 मार्च को मुख्य अभियंता संचालन मट्टनसिद्ध कार्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध में कर्मचारी, पेंशनर और उपभोक्ता संयुक्त रूप से भाग लेंगे। बैठक बिजली बोर्ड के विश्राम गृह अणु में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।फोरम ने यह भी कहा कि प्रदेश में 26 लाख उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर का टेंडर जारी किया जा चुका है। उनका तर्क है कि जब राज्य सरकार 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही है और 12–13 लाख उपभोक्ताओं के बिल शून्य आ रहे हैं, तो लगभग 1250 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट मीटर लगाने का औचित्य स्पष्ट किया जाए। पेंशनरों ने मांग की है कि सरकार और बोर्ड प्रबंधन इस फैसले पर पुनर्विचार करे।
TAGGED: Hamirpur Himachal Pradesh State Electricity Board Limited
Chandrika March 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्य एससी आयोग 5 मार्च को समूरकलां में लगाएगा विशाल जन-जागरूकता शिविर
Next Article ककरोल वार्ड के ग्रामीण ने प्रस्तावित जोल कोटा पंचायत में शामिल होने का किया विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?