बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बरमाणा क्षेत्र की बैरी पंचायत के तहत बैरी रजादियां में निर्मित सत गुरू रविदास मंदिर के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद खत्म नहीं हो पाया है। जिसके चलते सतगुरू रविदास महासभा के अध्यक्ष टीडी बंसल की अगवाई में प्रशासन को अवगत करवाया गया।
सोमवार को स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल टीडी बंसल की अगवाई में प्रशासनिक अधिकारियों से मिला और ज्ञापन दिया। इस दौरान टीडी बंसल ने कहा कि अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन समस्या नहीं सुलझी। वहीं, मंदिर की सीढिय़ां तोड़ी गई हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मसले को उचित कदम उठाए जाएं।
