नाहन : देवेन्द्र कुमार- संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव धवाड़ी के 32 वर्षीय कुलदीप सिंह का शव करीब सवा माह बाद ददाहू से कुछ दूरी पर गिरी नदी के साथ लगते जंगल में बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पशु चराने किसी शख्स द्वारा पेड़ पर गली सड़ी लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार, पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन अपने ससुर से मिलने के बाद के लिए घर लौट रहे कुलदीप सुबह 11 बजे तक अपने एक रिश्तेदार के साथ थे और फिर खरीददारी के लिए निकलने के बाद अचानक लापता हो गए। पुलिस के अनुसार तब से उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था और सीसीटीवी कैमरे फुटेज व ड्रान केमरे से भी तलाश की गई थी। कुलदीप के रिश्तेदारों ने उस दौरान स्निफर डॉग व सेना की मदद लेने की भी अपील की थी। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि, परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि, एस एफएसएल जुनगा से विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
मामले की हर एंगल से छानबीन जारी
डीएसपी के अनुसार मामले की हर एंगल से छानबीन जारी है। मृतक के रिश्तेदार एवं पूर्व विधायक रूप सिंह ने बताया कि, फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम व परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके है।
