सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे है। सोलन जिला में भी लगातार मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। विभाग द्वारा जिला सोलन में रेंडम सेंपलिंग की जा रही है , वही कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिए सामने आ रहे मामलों पर भी नजर रखी जा रही है।
बुधवार को जिला सोलन में कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए हैं । स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जिला भर से कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 390 लोगों के सैंपल लिए गए थे । जिसमें से 29 लोगों की रिपोर्ट रैट टैस्टिंग के माध्यम से पॉजिटिव आई है। सोलन शहर में 1, नालागढ़ ब्लॉक में 8 धर्मपुर ब्लॉक में 14,सायरी ब्लॉक में 1,अर्की ब्लॉक में 1 और 4 मामले चंडी ब्लॉक में सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब जिला में कोरोना सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। वही जिला के सभी अस्पतालों में कोरोना की जांच के लिए लोगों से आग्रह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आए 29 नए मामलों के साथ जिला सोलन में अब कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 102 हो चुकी है। वही 31855 लोग जिला सोलन में अब तक ठीक भी हो चुके हैं।
बता दें कि जिला सोलन के नालागढ़ और धर्मपुर ब्लॉक में लगातार कोरोनावायरस के मामले सामने आ रहे हैं । स्वास्थ्य विभाग इन सभी मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है, वही लगातार स्वास्थ्य विभाग जिला सोलन में लोगों से मास्क लगाने और हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने की भी अपील कर रहा है।
