ब्यूरो,शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में एक याचिका की सुनवाई की जिसमें वर्तमान सरकार ने नगर निगम शिमला की वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 कर दी। यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल जैन ने दी।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में इस याचिका को लेकर आज सुनवाई थी और कोर्ट ने इस सुनवाई को विस्तारपूर्वक सुना इस याचिका को लेकर लंबी सुनवाई हुई और इसके बाद इस याचिका का फैसला रिजर्व कर दिया गया।
हमें आशा हैं कि हमें न्यायालय से न्याय हासिल होगा।सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल जैन के साथ अधिवक्ता वीर वर्मा भी उपस्थित रहे।
