मंडी/परी शर्मा- चीन और अन्य बाहरी देशों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले दुनियाभर में एक बार फिर चिंता का विषय बन रहे हैं। भारत सरकार भी चीन में बने हालात को देखते हुए सतर्क हो गई है। वही फिर से ऐसी स्थिति ना बने इसको लेकर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट है। फिलहाल यंहा नया कोई मामला कोरोना का नही है केवल एक ही कोरोना रोगी है।
सीएमओ बोले, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार
कोरोना के चलते लगभग दो साल लॉकडाउन की परिस्थिति से गुजरने के बाद अभी स्थिति नियंत्रण में बनी ही थी कि फिर कोरोना के संकट के बादल छा रहे है। मौजूदा समय में केवल एक ही कोरोना रोगी है। अधिक जानकारी देते हुए सीएमओ मंडी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बाहरी देशों में कोरोना फिर एक्टिव हुआ है लेकिन हिमाचल और मंडी जिला में अभी इस तरह का कोई मामला सामने नही आया है। चीन, जापान, ब्राजील में कोरोना के मामलों में बढ़ातरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति फिर पैदा होती है तों उसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग पुरी तरह से तैयार है।
