संजु चौधरी, शिमला: विश्व भर में लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों के चलते देश सहित प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। हिमाचल सरकार भी इस मामले को लेकर पूरी तरह से मुस्तेद नज़र आ रही हैं। प्रदेश में जीनोम स्कवेंसिंग बढ़ाने के निर्देश भी सरकार की ओर से जारी कर दिए गए हैं। koहिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाषीश पांडा ने सभी सीएमओ को टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोम स्क्वेंसिंग करवाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने भीड़ भाड़ में मास्क पहनने, डिस्टेंसिंग और कोविड अनुरुपी व्यवहार अपनाने की लोगों को सलाह दी है। राज्य सचिवालय में गुरुवार को कोविड को लेकर एक अहम बैठक प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाषीश पांडा की अध्यक्षता में हुई हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी ऑनलाइन जुटे।
मीडिया को जानकारी देते हुए सुभाषीश पांडा ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार कोविड-19 के वेरिएंट का पता लगाने के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। प्रदेश में फिर से आरटी पीसीआर टेस्टिंग को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहां की हालांकि अभी प्रदेश में कोरोना की स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन विश्व के अन्य देशों में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए आने वाले समय के लिए प्रदेश में तैयारियां पूरी होनी चाहिए।
उन्होंने प्रदेश में अब एक बार फिर से लोगों को करोना अनुरूप व्यवहार के पालन की अपील की हैं। वहीं लोगों से मास्क पहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दूरी बनाए रखने सहित बूस्टर डोज के लिए भी अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यदि कोरोना की मामले बढ़ने की स्थिति आती हैं तो इसके लिए विभाग पूरी तरह से तैयार हैं और पूरी तैयारियों की समीक्षा की गई हैं ।
