बिलासपुर/सुभाष ठाकुर- एनटीपीसी कोलडैम ने कमिशनिंग से लेकर अब तक 24.51 बिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया है। ये बात एनटीपीसी कोलडैम के मुख्य महा प्रबंधक कुलविंदर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 70824 मेगावाट है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी कोलडैम को हिमाचल प्रदेश पर्यावरण लीडरशीप अवार्ड 2021-22 का प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों के जीवन शैली में परिवर्तन को अपनी प्राथमिकता मानती है।
सामुदायिक विकास के लिए किए जा रहे कार्य
एनएसआईसी, मंडी के माध्यम से आस-पास के क्षेत्रों में युवाओं, महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें कढाई बुनाई, कम्पयूटर व हस्तशिल्प आदि प्रशिक्षण मुख्य है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एनटीपीसी कोलडैम द्वारा परियोजना के आसपास के गांवों में निःशुल्क स्वस्थ्य परिक्षण का आयोजन किया गया। स्पोर्टस अथॉरटी ऑफ इंडिया और एनटीपीसी के सौजन्य से केंद्रीय युवा मामले और खेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा वाटर स्पोर्टस सेंटर का उदघाटन किया गया।
