By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अमित शाह ने किया चुनाव का शंखनाद, बोले- हरी और लाल टोपी दोनों भाजपा की
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > अमित शाह ने किया चुनाव का शंखनाद, बोले- हरी और लाल टोपी दोनों भाजपा की
electionhimachalpolitical

अमित शाह ने किया चुनाव का शंखनाद, बोले- हरी और लाल टोपी दोनों भाजपा की

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/10/15 at 2:54 PM
Share

सिरमौर/देवेन्द्र कुमार: गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव का शंखनाद कर दिया है। भाजपा ने शुक्रवार को एक विशाल हाटी अभिनंदन रैली का आयोजन किया। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाग लिया। उनके मंच पर पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त जोश देखा गया और सिरमौर जय हाटी जय माटी के नारे से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा की हिमाचल की जनता का जोश मैने टीवी पर नरेंद्र मोदी रैली के दौरान देखा था, पर आज मैंने यह जोश साक्षात देख लिया है। यहां के लोगो को क्या पीड़ा थी उसका असली एहसास मुझे यहां आकर पता चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक झटके में साफ 55 साल पुरानी परेशानी को साफ कर दिया और हाटी को जनजातीय का दर्जा दे दिया। यह केवल सुदृण इच्छा शक्ति के कारण संभव होता है।इस निर्णय से सिरमौर के 359 गांव लाभांवित हुए है और आपकी 25 पीढ़ियां इस निर्णय का लाभ उठाएगी।

हाटी को तीन प्रकार का आरक्षण मिला है

अमित शाह ने कहा कि शिक्षा, राजनीतिक और सरकारी नौकरियों सभी क्षेत्रों में हाटी को आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की एक बात है कि वो जिस काम के पीछे लगते है उसके पूरा भी करते है, इस काम के लिए वह मुझसे 25 बार मिले। उन्होंने कहा कि हाटी आरक्षण ना मिलने से एक बड़ी समस्या सामने आई थी पहाड़ के एक तरफ वाला भाई सामान्य माना जाता था और दूसरी तरफ का एक भाई जनजातीय माना जाता था। मामा सामान्य होता था और भांजा जनजातीय, कितनी बड़ी विडंबना थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दृष्टि इस मुद्दे पर पड़ी और जनता को झटके से जनजातीय का दर्जा मिल गया।

कांग्रेस का काम आग लगाने का

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को आग लगाये बिना चेन नहीं आता और उनका काम तो आग लगाने का ही है। दलितो को कहने लगे की आपका आरक्षण चला जाएगा, पर मैं अपने पेन से लिख कर देता हूं की दलित का दर्जा सौ प्रतिशत सुरक्षित है। कांग्रेस का काम केवल मात्र आग लगाने का है। यह आरक्षण केवल लाभ है इसके कोई नुकसान नही है । अनुसूचित जाति का कुछ जाएगा नहीं और जनजातियों को ज्यादा मिलेगा।

मोदी सरकार और जयराम सरकार तारीफ के काबिल है

शाह ने पीएम और सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल विकास में विश्वास रखते हैं और कांग्रेस आग लगने में विश्वास रखती है। शाह ने कहा की 50 के बाद इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेगा और यह निश्चित है।

हरी टोपी और लाल टोपी दोनो भाजपा की

भाजपा ने पहाड़ी के हम उस पार भी बदला है रिवाज जहां उत्तराखंड में हम 2/3 से अधिक बहुमत से जीत हासिल की है और हम हिमाचल में भी रिवाज बदलेंगे। शाह ने कहा कि हरी टोपी और लाल टोपी दोनों भाजपा की है, हमने रिवाज बदला है। मेरी गारंटी है कि परिणम के दिन कांग्रेस के नेताओं को दूरबीन लगाकर ढूंढना पड़ेगा। शाह ने कहा की 75 साल में कोई धार्मिक स्थान विकसित नहीं हुआ। मोदी सरकार ने 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण किया। काशी विश्वनाथ का मंदिर औरंगजेब ने तूड़ा और मोदी जी ने भव्य रूप से फिर बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले 370 धारा पर चुप क्यों रहते है क्योंकि यह जवाहरलाल नेहरू की देन है जिससे मोदी ने उखाड़ फेंका। मोदी ने राज पथ का नाम बदला कर कर्तव्य पथ रखा। राजा, राजे, रानी, महाराजों का समय चला गया है और लोक तंत्र में कोई राजा नहीं होता।

भाजपा चुनाव अभियान का थीम गीत लॉन्च

विधायक डा. राजीव बिंदल के साथ एक बटन दबाते हुए अमित शाह और भाजपा प्रतिनिधियों ने कई नारों के साथ भाजपा चुनाव अभियान का थीम गीत लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, सह चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह राणा, अध्यक्ष बलदेव तोमर, महासचिव त्रिलोक जामवाल, विधायक रीना कश्यप, मंत्री इस मौके पर राजीव सहजल और सुखराम चौधरी भी मौजूद थे।

TAGGED: Amit Shah, Election, Sirmaur
admin October 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू की 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी CPIM, गांव-गांव जाकर अभियान शुरू
Next Article चुनाव अचार संहिता लगते ही ज्वाली में प्रशासन ने उतारे पोस्टर्स, देखें वीडियो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?