By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 15 जनवरी तक बढ़ी फसल बीमा की तिथि.. किसान योजना का लाभ उठाए
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 15 जनवरी तक बढ़ी फसल बीमा की तिथि.. किसान योजना का लाभ उठाए
himachalNews

15 जनवरी तक बढ़ी फसल बीमा की तिथि.. किसान योजना का लाभ उठाए

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/30 at 4:18 PM
Share
Sirmour, 30 December-:सिरमौर जिला में किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे गेहूं और जौ की फसलों का बीमा 15 जनवरी तक अवश्य करवा लें, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जा सके।
कृषि विभाग के जिला उपनिदेशक डॉ. राजकुमार ने जिला मुख्यालय नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि पहले फसल बीमा की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब एक माह बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया गया है। इच्छुक किसान लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से आसानी से अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं।उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल के लिए किसानों को 900 रुपये प्रति हेक्टेयर और जौ की फसल के लिए 750 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम जमा करना होगा।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं की फसल के लिए 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और जौ की फसल के लिए 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की बीमित राशि निर्धारित की गई है।
डॉ. राजकुमार ने कहा कि जिन किसानों ने बैंक से फसल ऋण लिया है, उनका बीमा स्वतः हो जाता है। हालांकि यदि कोई ऋणी किसान फसल बीमा नहीं करवाना चाहता है, तो उसे संबंधित बैंक में बीमा न करवाने का घोषणा पत्र देना अनिवार्य होगा।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में फसलों का डिजिटल सर्वे कार्य लगातार जारी है। कृषि विभाग किसानों से डिजिटल सर्वे में भाग लेने की अपील कर रहा है, ताकि उन्हें विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों से प्राथमिकता के आधार पर डिजिटल सर्वे करवाने का आग्रह किया गया है।कृषि विभाग ने किसानों से समय रहते फसल बीमा करवाकर अपनी फसलों को सुरक्षित करने की अपील की है।
TAGGED: Sirmour Crop insurance
Chandrika December 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भावनात्मक और आध्यात्मिक शिक्षा पर दो नई पुस्तकें हुई विमोचित
Next Article बंगाणा एसडीएम ने ली मेला तैयारी की रिव्यू बैठक.. आतिशबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?