Shimla,30 December-:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में डॉ. राजेश कुमार शर्मा, सह आचार्य, शिक्षा विभाग, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (CDOE), द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन आज संपन्न हुआ। ये पुस्तकें हैं — “Teachers Training for Emotional, Spiritual and Social Intelligence” और “Need of Emotional and Spiritual Intelligence in Education”।कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने पुस्तक विमोचन किया और लेखक को इस अकादमिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाए दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में केवल बौद्धिक विकास नहीं, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास भी समान रूप से महत्वपूर्ण है।
विमोचित पुस्तकों में भावनात्मक, आध्यात्मिक और सामाजिक बुद्धिमत्ता की भूमिका को रेखांकित किया गया है और शिक्षक-प्रशिक्षण के क्षेत्र में नई दृष्टि प्रस्तुत की गई है।यह शैक्षणिक योगदान शिक्षक-शिक्षा और समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी माना जा रहा है।इस अवसर पर शिक्षा विभाग से आचार्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सह आचार्य डॉ. शशिकांत शर्मा और आचार्य डॉ. जोगिंदर सकलानी भी उपस्थित रहे। सभी शिक्षाविदों ने पुस्तकों की विषयवस्तु की सराहना की और इसे मूल्यपरक शिक्षा और शैक्षणिक नवाचार के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय में शोध-आधारित लेखन और शैक्षणिक नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुआ। डॉ. राजेश कुमार शर्मा की ये पुस्तकें शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक और आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक होंगी।
