नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)- सिरमौर जिला के सभी अस्पतालों में अब मुस्कुराहट के साथ लोगो को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी । जिला में स्वास्थ्य विभाग में सर्विस विद स्माइल का मोटो बनाया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ अजय पाठक ने बताया कि विभाग का मकसद है कि अस्पताल में पहुंचने वाले हर व्यक्ति को मुस्कुराहट के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं मिले ताकि वह यहां से निराश होकर ना लोट। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिला के अस्पतालों में सर्विस विद स्माइल की फ्लेक्स भी लगाए जा रहे है।गौरतलब है कि सिरमौर जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जा रहे हैं जिसका मुख्य मकसद अस्पताल में पहुंचने वाले लोगो की हर प्रकार से मदद करना है।
