संजीव महाजन,नूरपुर (TSN): नूरपुर ब्लॉक के प्राचीन प्रसिद्ध डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर सुलयाली में सोमवती अमावस्या के अवसर पर पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। यह प्राचीन प्रसिद्ध डिब्केशवर महादेव मंदिर हजारों साल पुराना है और यहां पर गुफा में भोलेनाथ शिव स्वयं शंभु शिवलिंग के रुप में विराजमान हैं। सोमवती अमावस्या के दिन लोग यहां स्नान, हवन, पूजा अर्चना कर पीपल की परिक्रमा करके अपने पितरों से आशीर्वाद ओर परिवार में सुख शांति समृद्धि की कामना करते हैं। यहां पर हिमाचल के साथ-साथ पंजाब से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
पंडित संजय शर्मा ने बताया कि सोमवती अमावस्या कौरवों पांडवों के समय 12 वर्ष तक आती थी लेकिन उन्होंने प्रार्थना की कि कलयुग में साल में तीन या चार बार आए। इस सोमवती आमवस्या में पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि ओर पितरों का उद्धार किया जाता हैं। सोमवती अमावस्या में पूजा करना सामान्य काम नहीं है इससे कई प्रकार की सुख समृद्धि प्राप्त होती हैं।
वहीं मंदिर आए श्रद्धालु ने बताया कि वह पंजाब के सरना से यहां पहुंचे हैं। हमारी यह सारी गुरु मंडली है हम दो गाड़ियां करके आए यहां आकर दर्शन करके धन्य हो गए हैं यहां बहुत सुकून मिला हमें जैसा सुना था यहां आकर उससे भी ज्यादा अच्छा लग रहा हैं। श्रद्धालु ने कहा वह पहली बार यहां आई हैं। भोलेनाथ ने उन्हें यहां बुलाया था। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा,शिव भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए वह भी पंजाब से यहां डिब्केशवर महादेव पहुंची हैं।
