By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सर्दियों की चुनौतियों के लिए जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति पूरी तरह तैयार,जानिए कैसे हैं इंतेजाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सर्दियों की चुनौतियों के लिए जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति पूरी तरह तैयार,जानिए कैसे हैं इंतेजाम
himachalNews

सर्दियों की चुनौतियों के लिए जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति पूरी तरह तैयार,जानिए कैसे हैं इंतेजाम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/11/13 at 11:29 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने काफी तबाही मचाई है जिसको देखते हुए पूरे प्रदेश में सभी जिला अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं अगर हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी की बात की जाए तो यहां पर भी जिला प्रशासन ने मौसम के मिजाज़ को देखते हुए समय रहते तैयारियां शुरू कर दी हैं,जिसके चलते खाद्य सामग्री के साथ साथ ईंधन आदि भी एकत्रित करना प्रारंभ कर दिया गया हैं।
क्षेत्र कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि इस बार के बरसात के मौसम में भारी बारिश के चलते समूचे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है जिससे लाहौल स्पीति भी अछूता नहीं रह पाया हैं। ऐसी घड़ी में प्रदेश सरकार के मुखिया ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तत्परता दिखाते हुए अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर पूरी स्थिति पर नजर रखते हुए तत्परता से कार्य किया। अब प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद सब कुछ समान्य हो चुका है और आगामी शीत ऋतु के लिए लाहौल स्पीति पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तेद खड़ा हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के समय यहां पर रोहतांग दर्रा से ऊपर पर्वत श्रृंखलाओं के चलते काफी ग्लेशियर और हिमखंड होते है और यहां पर कई गांव 17000 फीट से भी अधिक ऊंचाई पर बसते हैं। इन स्थानों पर अधिक बर्फबारी के चलते जन जीवन समूचे भारत से कट जाता है और वहां पर लोगों के लिए खाद्य पूर्ति से लेकर जरूरी वस्तुओं को पहुंचाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं।
इस अवसर पर सड़कों के साथ साथ पर्यटक स्थलों के जीवन उद्धार और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने, पर्वत श्रृंखला माला के तहत भाषा संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग की ओर से केंद्र से 200 करोड़ की धनराशि की मांग की गई है ताकि धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जा सके । बौद्ध मठ ओर अन्य पर्यटक स्थलों पर सैलानियों का जमावड़ा लगा होता है इसको लेकर इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है जिसको लेकर होमस्टे बनाने को लेकर बल दिया जा रहा है ताकि आम जनमानस की जीविका चल सके और घूमने आए सैलानियों के लिए विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जा सके ।
उन्होंने कहा कि पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए साहसी खेलों का भी बर्फबारी के दौरान आयोजन किया जाता हैं। इस मौके पर सफारी का भी आयोजन वन विभाग की ओर से किया जा रहा हैं। सफ़ारी में बाहर से घूमने आने वाले सैलानियों को बर्फीले तेंदुआ और अन्य वन प्राणियों के दीदार करवाए जाएंगे जिसके चलते अधिक से अधिक सैलानी लाहौल घाटी की ओर रुख कर सके।
TAGGED: arrangements, Lahaul-Spiti, prepared, Shimla, tribal area, winter
admin November 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस शासित प्रदेशों में कितनों को मिला रोजगार, मुख्यमंत्री दें जवाब: अनुराग ठाकुर
Next Article सोमवती अमावस्या पर डिब्केशवर महादेव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,स्नान कर की पूजा अर्चना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?