By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन चौहट्टा की जातर में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन चौहट्टा की जातर में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब
himachalReligion

अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन चौहट्टा की जातर में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/03/15 at 5:04 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-मंडी जनपद में जारी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन मंडी जनपद के सैंकड़ों देवी देवता चौहट्टा की जातर में शामिल हुए। इस दौरान देवी-देवताओं ने चौहट्टा में विराजमान होकर सैकड़ों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर चोहट्टा बाजार में देव मिलन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। समापन समारोह पर देव आदि ब्रह्मा ने पूरे शहर में परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी और अंतिम शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। शोभायात्रा में भाग लेने के उपरांत राज्यपाल पड्डल मैदान में अभिभाषण देकर शिवरात्रि मेले का समापन की घोषणा करेंगे।

बड़ा देव कमरुनाग भी लाव लश्कर के साथ छोटी काशी मंडी से हुए विदा

वहीं,मंडी जनपद के आराध्य देवता बड़ा देव कमरूनाग अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन छोटी काशी से विदा हो गए। इससे पूर्व सर्व देवता समिति व जिला प्रशासन के द्वारा बड़ादेव कमरूनाग को राज बेहडे में नजराना व चादर भेंट की गई। इसके उपरांत बडा देव कमरूनाग ने बाबा भूतनाथ के मंदिर में हाजिरी भरी। यहां पर हाजिरी भरने के बाद देव कमरूनाग ने सेरी मंच पर लोगों को कुछ देर के लिए दर्शन दिए। बड़ादेव अपने लाव लश्कर के साथ अब कई दिनों तक भक्तों के यहां मेहमान रहेंगे,इसके बाद अपने मूल स्थान पर पहुंचेंगे। बता दें कि बड़ादेव कमरूनाग शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंडी की टारना माता मंदिर में विराजमान रहते हैं,यहां पर वह 7 दिन तक श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। बड़ा देव कमरुनाग के आगमन से ही मंडी शिवरात्रि का शुभारंभ होता है और बड़ा देव कमरुनाग की विदाई के बाद ही जनपद के सभी देवी देवता अपने मूल स्थान के लिए रवाना होते हैं।

TAGGED: Mandi international shivratri mahotsav
Chandrika March 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायक जीत राम कटवाल बोले आधे अधुरे बागछाल पुल का उद्घाटन कर रहे CM
Next Article कॉटन कैंडी खाना हुआ जान*लेवा..शहर में एक्टिव मोड पर आया खाद्य सुरक्षा विभाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?