नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- नालागढ़ पुलिस ने 20 लाख रुपए की ठगी करने वाले मास्टर माइंड ठग को पुलिस ने गिर+फ्तार कर लिया है । पुलिस आरोपी से पूछ कर रही है ।साईबर सेल बद्दी की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 20 लाख की ठगी करने वाले मास्टर मांइड जुनैद आलम निवासी गांव पथरा जिला गोपालगंज बिहार को गिर+फ्तार किया गया।
आरोपी विदेशों में रह रहे भारतीयों के रिश्तेदारों के नाम से पाकिस्तान स्थित फर्जी कॉल सेंटरों से कॉल करवाता था और फर्जी खातों में पैसों का लेन-देन करता था। उपरोक्त आरोपी नालागढ़ पुलिस थाना में दर्ज ठगी के एक मामले में संलिप्त था, जिसमें पूर्व में बद्दी पुलिस द्वारा दो आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था। इस बारे में डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि पुलिस द्वारा दो आरोपियों को पहले गिर+फ्तार कर लिया था, जबकि मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था, जिसको लेकर पुलिस की साइबर सैल की टीम में अब आरोपी को यूपी से गिर+फ्तार कर दिया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है । उनका कहना है कि आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड के बाद पुलिस को पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है ।
