भावना: सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर इन दिनों फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसे ऐंठने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। यह हैकर्स फेसबुक आईडी पर लगी हुई फोटो का इस्तेमाल कर व्यक्ति के नाम पर नहीं आईडी बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। हद तो तब हो गई हैं जब यह शातिर आम लोगों के साथ ही अब नेताओं यहां तक कि मुख्यमंत्री तक के फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने तक का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की फेसबुक आईडी को लेकर सामने आया हैं।
यहां शातिरों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया हैं। इस अकाउंट को बनाने के बाद शातिर पैसों की मांग भी लोगों से मैसेजर पर रहे हैं। मैसेंजर के जरिए शातिरों ने लोगों से 20 हज़ार तक की मांग की हैं। शातिर ने जिस इस फर्जी फेसबुक आईडी से जिस व्यक्ति को मैसेंजर के जरिए पैसों की मांग की हैं उसी व्यक्ति ने मैसेंजर की इस चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैं जिसके बाद यह पोस्ट आगे वायरल होती जा रही हैं। हालांकि शातिर की ओर से जिस व्यक्ति से पैसे की मांग की गई हैं वह समझ चुका था कि यह मुख्यमंत्री का फर्जी एकाउंट हैं।
अभी तक इस मामले में साइबर सेल के पास शिकायत नहीं पहुंची है लेकिन अब पुलिस ने अपने स्तर पर मुख्यमंत्री की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के मामले में जांच शुरू कर दी हैं। बता दें कि आए दिन लोगों से किसी ना किसी तरह पैसे ऐंठने को लेकर यह शातिर इस तरह के फर्जी फेसबुक एकाउंट का सहारा ले रहे हैं। अब इन शातिरों की ओर से नेताओं की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर तैयार की जा रही हैं। इस से पहले भी इन शातिरों ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का भी फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया था। वहीं कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा की भी इसी तरह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का काम कर पैसों की मांग शातिरों ने की थी।
