By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बनखंडी में बनने जा रहे वर्ल्ड क्लास जू के लिए सीजैडए करेगी साइट निरीक्षण, मानसून के बाद हिमाचल आ सकती हैं टीम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बनखंडी में बनने जा रहे वर्ल्ड क्लास जू के लिए सीजैडए करेगी साइट निरीक्षण, मानसून के बाद हिमाचल आ सकती हैं टीम
himachalNews

बनखंडी में बनने जा रहे वर्ल्ड क्लास जू के लिए सीजैडए करेगी साइट निरीक्षण, मानसून के बाद हिमाचल आ सकती हैं टीम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/01 at 6:27 PM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला: जिला को कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और टूरिज्म कैपिटल बनाने की दिशा में सरकार ने काम करना शुरू कर दिया हैं। इसके तहत बहुत से ऐसे कार्य जिला कांगड़ा में किए जा रहे हैं जिससे कि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके और पर्यटक यहां घूमने के लिए आएं। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा में के बनखंडी में वर्ल्ड क्लास जू  बनाया जा रहा है जिसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी  (सीजैडए) की तकनीकी कमेटी मानसून के बाद दौरा कर सकती हैं।
जू निर्माण के लिए जो अलग-अलग कंपोनेंट बनने हैं, उन्हें सीजैडए की तकनीकी कमेटी की ओर से स्वीकृति प्रदान की जाएगी। विभिन्न कंपोनेंट में जो काम जू निर्माण हेतू किए जाने हैं, उसके लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान सरकार ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का ऐलान किया हैं  इसी कड़ी में बनखंडी में वर्ल्ड क्लॉस जू निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए हाल ही में सेंट्रल जू अथॉरिटी ने बनखंडी में बनने वाले जू को स्वीकृति प्रदान कर दी हैं।
उपनिदेशक, पर्यटन विभाग कांगड़ा विनय धीमान ने कहा कि जिला कांगड़ा के बनखंडी में बनने वाले वर्ल्ड क्लॉस जू के प्रथम चरण में बाउंड्री वॉल, वाटर हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर का काम होना हैं। सेंट्रल जू प्राधिकरण की तकनीकी कमेटी एरिया का विजिट करेगी, जो कि मानसून के बाद करवाया जाएगा। जू में कौन से कंपोनेंट बनने हैं, उन पर कमेटी अप्रूवल देगी। अलग-अलग कम्पोनेंट में जो कार्य होने हैं, उसके लिए प्रोजेक्ट यूनिट स्थापित की जाएगी, उसके उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
प्रथम चरण में बाउंड्री वॉल, वाटर हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर का काम
बनखंडी में बनने वाले वर्ल्ड क्लॉस जू के प्रथम चरण में बाउंड्री वॉल और वाटर हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर का काम किया जाएगा। इसके लिए सीजैडए की तकनीकी कमेटी बनखंडी का दौरा होगा, जो कि मानसून के बाद करवाया जाएगा। इसको लेकर पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ हैं। बनखंडी में वर्ल्ड क्लॉस जू के लिए चिडिय़ाघर प्राधिकरण (सीजैडए) से पूर्व स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बड़े चिडिय़ाघर की स्थापना एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना हैं।
पर्यटकों को वन्य जीवों से जोड़ेगा जू
वर्ल्ड क्लॉस जू में प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के मूल वन्य जीवों को रखा जाएगा। यह चिडिय़ाघर पर्यटकों के लिए वन्य जीवों से जुड़ने, उनके प्राकृतिक व्यवहार और पारिस्थितिक महत्व की समझ विकसित करने के केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यह चिड़ियाघर वन्य जीव संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।
TAGGED: Bankhandi, built, CZA, himachal, Kangra, Monsoon, site inspection, World Class Zoo
admin August 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बढ़ेगी पौंग डैम की खूबसुरती,जल्द ही प्रशिक्षण केंद्र ओर पुस्तकालय बनकर होगा तैयार
Next Article विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के बालीचौकी में पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए दिया सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?