राहुल चावला, धर्मशाला: पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज जाने वाले सडक़ मार्ग वाया कैंट बरसात के चलते 4 जगहों से डैमेज हुआ है, जिस पर एनएच ने सावधानी अपनाने के बोर्ड लगा दिए हैं। उपमंडल धर्मशाला में बरसात से अब तक 6 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है, जो कि और बढ़ सकता हैं। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि बरसात में अब तक उपमंडल में सडक़ों, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, सरकारी व निजी भवनों, पशुशालाओं, नगर निगम धर्मशाला एरिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पशुशालाओं व घरों के रूप में 6 करोड़ रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया हैं।
एसडीएम का कहना है कि अभी तक कई जगहों का नुकसान रिपोर्ट नहीं हुआ है, ऐसे में नुकसान का आंकड़ा 6 करोड़ से और बढ़ सकता हैं। वहीं बारिश के चलते धर्मशाला से वाया कैंट मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग विभिन्न 4 जगहों पर डैमेज हुआ हैं। उन्होंने बताया कि तीन जगहों पर पहले भी यह मार्ग डैमेज हो चुका था, जबकि हाल ही में एक ओर जगह से मार्ग डैमेज हुआ हैं। जहां मार्ग डैमेज हुआ है, वहां से एक ही वाहन एक बार में गुजरे इस संबंध में एनएच की ओर से सावधानी बोर्ड लगा दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त धर्मशाला-मैक्लोडगंज वाया खड़ा डंडा मार्ग भी डैमेज हुआ है, जिसके चलते ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया हैं।
