संजीव महाजन,नूरपुर: जहां एक तरफ चक्की पुल के बंद होने पर हिमाचल में त्राहि माम मचा हुआ हैं। आम जन मानस कई किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर सफ़र करना पड़ रहा हैं। अवै+ध खन+न की भेंट चढ़े इस पुल के कारण व्यापार ही नहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा हैं, तो वहीं अवै+ध ख+नन मा+फिया अभी भी बेधड़क होकर आधी आधी रात को दर्जनों जेसीबी मशीनें व बड़े बड़े टिप्पर लेकर ख+नन का कार्य चक्की पुल में कर रहा हैं।
ख+नन माफि+याओं के इस कृत्य को देख कर यही सवाल खड़ा हो रहा हैं कि क्या खन+न माफि+या इस कदर बेखौफ है कि उसे ना तो संबंधित विभाग का डर है न पुलिस प्रशासन का। किसके इशारे पर इस तरह हमारी संपदा का चीर हरण किया जा रहा हैं यह आम जनता के लिए अभी भी पहेली बना हुआ हैं।
वहीं पुलिस भी इन ख+नन माफि+याओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हट रही हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न के नेतृत्व में खन+न माफि+या पर लगातार प्र+हार जारी हैं। दिन हो या रात, सुबह हो या शाम जिला पुलिस प्रशासन लगातार अवैध ख+नन पर तगड़े प्रहा+र कर रही हैं। नूरपुर डीएसपी ने बताया की बीती रात जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लगभग आधी रात को दबे पांव झिकली खन्नी के ब्राह्मणा नाले में दबिश दे कर अ+वैध खन+न में संलिप्त 8 जेसीबी मशीनें व 08 बड़े टिपरों को जब्त किया हैं।
डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि झिकली खन्नी के ब्राह्मणा नाले में दर्जनों मशीनें ओर टिपरों ने कोहराम मचाया हुआ हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि दर्जनों पंजों की ओर से सरकारी संपत्ति का चीर+हरण किया जा रहा था। कानून व्यवस्था को तार तार कर खड्ड के सीने को मा+फिया के इशारे पर नों+चा जा रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आठ जेसीबी सहित ख+नन में संलि+प्त आठ टिपरों को कब्जे में लेकर धारा 379, 34 भाο दं० सं० व धारा 21 ख+नन और खनिज अधिनियम में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
