चम्बा:मंजूर पठान(TSN)-चम्बा जिला के पहाड़ी इलाकों में बरसात के मौसम में स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ जाता है , क्योंकि ग्रामीण इलाकों में घास कटाई का कार्य अधिक होने के चलते कई बार स्क्रब टायफस की चपेट में भी लोग आ जाते हैं.ऐसे में लोगों को स्क्रब टायफस से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है.
इसके लक्षण दिखने के उपरांत व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि स्क्रब टायफस घास में फैलता है.सबसे पहले व्यक्ति को तेज बुखार आता है और ठंड महसूस होती है,ऐसे में वह घर में ना बैठे और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल का रुख करें.फिलहाल अभी तक नागरिक अस्पताल तीसा में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है,लेकिन स्वास्थ्य विभाग की माने तो लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है.जब भी महिलाएं या पुरुष घास कटाई के लिए जाते हैं तो पूरे शरीर को कपड़ों से ढक कर रखना चाहिए ताकि स्क्रब टायफस का खतरा कम बना रहे।दूसरी और नागरिक अस्पताल तीसा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषि पुरी का कहना है कि स्क्रब टायफस घास में जाने से फैलता है. ऐसे में घास कटाई के दौरान लोग फुल बॉडी कपड़े पहने और अगर बुखार ज्यादा आता है तो यह उसके प्राथमिक लक्षण होते हैं तुरंत नजदीकी अस्पताल में दिखाएं.
