मंडी:धर्मवीर (TSN)-केंद्र की मोदी सरकार आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश का भरपूर सहयोग करगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं हिमाचल प्रदेश की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।यह बात पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के पधर उपमंडल के राजबन गांव में आपदा प्रभावितों से मुलाकात के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।
करोड़ों रूपये की संपति के नुक्सान के साथ 70 से अधिक लोग गवा चुके हैं अपनी जान
जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेेश में आई आपदा से जहां करोड़ों रूपये की निजी व सरकारी संपति का नुक्सान हो गया वहीं 70 से अधिक लोग मौ*त का ग्रास बन चुके हैं।इस आपदा के बाद उन्होंने दिल्ली जाकर पीएम मोदी सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर हिमाचल के हालातों से अवगत कराया है।जिसके बाद केंद्र सरकार ने आपदा से निपटने और पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।इस मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से राजबन आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने का भी आग्रह किया।वहीं इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की।राजवन से वापसी के दौरान उन्होंने थलटूखोड़ में भी आपदा से हुए नुक़सान का जायज़ा लिया और प्रभावितों से मुलाक़ात की।बता दें कि राजबन में बादल फटने की घटना के बाद चार परिवारों के दस लोग लापता हो गये थे। जिनमे से 9 लोगों के शव बरामद हो चुके है। वहीं 30 वर्षीय हरदेव की तलाश अभी भी जारी है।
