बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ के तहत 11 अप्रैल को दविंदर सिंह नाम के युवक की हत्या कर मलपुर के पास सड़क किनारे फेंका गया था । इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है । परिवार वाले पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है, परिवार वालों को शक है कि दविंदर की हत्या दो व्यक्तियों ने नहीं बल्कि दो से ज्यादा व्यक्तियों ने मिलकर की थी । जिसको लेकर परिवार वालों में खासा रोष देखा जा रहा है ।
मृतक के परिवार वालो समेत गांव का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी बद्दी मोहित चावला से मिला । एसपी बद्दी से मामले में अन्य आरोपियों के शामिल होने का शक जताया गया और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई गई। वहीं एसपी बद्दी मोहित चावला ने परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उन्हें जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
