अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर से चंडीगढ़ तक का सफर अब महज तीन घंटे में पूरा होगा। कीरतपुर-भरतगढ़ फोरलेन बनने से हमीरपुर ओर चंडीगढ़ के बीच की दूरी कम हुई हैं। दूरी कम होने के साथ ही अब यात्रियों को इस सफ़र के लिए किराया भी 88 रुपए कम चुकाना होगा। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर जल्द ही कीरतपुर-भरतगढ़ फोरलेन से होकर करीब पांच बसें चलाने की योजना बना रहा हैं, जोकि दिल्ली, चंडीगढ़ व हरिद्वार रूटों पर चलाई जाएगीं।
इस नए सड़क मार्ग से हमीरपुर से चंडीगढ़ की दूरी 40 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। निगम कीरतपुर-भरतगढ़ फोरलेन सड़क मार्ग के शुभारंभ का इंतजार कर रहा है, ताकि हमीरपुर डिपो की बसें नए फोरलेन सड़क मार्ग से चलाई जा सकें।
उपमंडलीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि 15 मई के बाद फोरलेन सड़क मार्ग शुरू होने की उम्मीद हैं। ऐसे में चंडीगढ़, दिल्ली रूटों पर जाने वाले यात्रियों की टाइम के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी, क्योंकि हमीरपुर डिपो की दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार रूट की सभी बसें वाया ऊना होकर ही जाती हैं,जिससे यात्रियों का समय के साथ-साथ पैसों की भी बर्बादी हो रही हैं। उससे भी यात्रियों को राहत मिलेगी।
