नाहन : देवेन्द्र कुमार – नगरपालिका नाहन का लाखों हाउस टैक्स लोगों के पास लंबित पड़ा है। लंबित हाउस टैक्स को वसूलने के लिए नगर पालिका ने विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
फ्लैट 10% की छूट दी जाएगी
नगरपालिका नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से शहर के कुछ लोगों के पास नगर पालिका का लाखों रुपए हाउस टैक्स लंबित पड़ा है। लंबित हाउस टैक्स को वसूलने के लिए हाल ही में हुए नगर पालिका नाहन के जनरल हाउस में चर्चा की गई थी। जनरल हाउस में ये निर्णय लिया गया था कि यदि कोई 31 मार्च से पहले अपना लंबित हाउस टैक्स जमा करवाता है, तो उसे फ्लैट 10% की छूट दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपना लंबित हाउस टैक्स जमा करवाएं और नगर पालिका द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाएं।
संजय तोमर ने नगर पालिका द्वारा शुरू की गई डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन के बदले में सफाई शुल्क समय से देने का काफी लोगों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन में किसी प्रकार की समस्या पेश आ रही है तो लोग इस बारे में नगर पालिका को अवगत करवाएं। ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
