सोलन : योगेश शर्मा- सोलन के साथ लगते शामती क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया है। एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने इस मामले की पुष्टि की है।
एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि शहर के शामती क्षेत्र में जंगल में एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव लटका मिला है। आत्महत्या करने का प्रयास व्यक्ति द्वारा किया गया है। सुबह जैसे ही स्थानीय लोग जंगल की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने पेड़ से लटका मिला एक शव देखा है, जिसकी सूचना पुलिस को मिली है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल में करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाली मूल का व्यक्ति होने के चलते नेपाली मूल के लोगों से भी इस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में देखा जा रहा है कि आत्महत्या करने का प्रयास व्यक्ति द्वारा किया गया है । फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से भी इस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है।
