सोलन : योगेश शर्मा- सोलन शहर में बढ़ती पार्किंग की समस्या को लेकर अब नगर निगम सोलन पार्किंग बनाने को लेकर कार्य कर रहा है। इसके लिए निगम द्वारा 1.82 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया था। जिसमे से सरकार की ओर से पहले चरण में 1.36 करोड़ रुपए मंजूर हो गए है। नगर निगम सोलन द्वारा अपने कार्यालय के पास रेस्ट हाउस के सामने खाली पड़ी जगह पर पार्किंग का निर्माण किया जाना है।
नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने बताया कि शहर में लगातार पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है । इसको लेकर पार्किंग का निर्माण नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इसको लेकर निगम ने अपने कार्यालय के समीप रेस्ट हाउस के सामने खाली जगह पर पार्किंग बनाने की योजना बनाई है , जिसमें सरकार की ओर से उन्हें 1.36 करोड़ रुपए मंजूर हो गए है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा,और जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा जिससे लोगों को काफी राहत मिलने वाली है।
बता दें कि नगर परिषद से अब सोलन नगर निगम बन चुका है। ऐसे में स्टाफ के लिए यहां पर ऑफिस की कमी भी देखने को मिल रही थी, इसको लेकर योजना नगर निगम ने बनाई है और तीन मंजिला पार्किंग के साथ यहां पर तीसरी मंजिल पर ऑफिस का निर्माण भी निगम द्वारा किया जाना है।
