सुभाष ठाकुर, बिलासपुर: जिला बिलासपुर के जुखाला क्षेत्र के भड़ोली के एक युवक का शव संदोली के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला हैं। ट्रक चालक इस युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की कड़ी जांच की जाए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर इस युवक के अन्य साथी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ की जा रही हैं।
बिलासपुर डीएसपी हेड क्वार्टर राजकुमार ने बताया कि बीती देर रात पुलिस थाना सदर में सूचना मिली थी कि संदोली के पास एक ट्रक का एक्सीडेंट हुआ हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सदर थाना से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। वहां एक युवक बेसुध हालात पर पड़ा और उसके साथ एक अन्य युवक भी था। जो एक निजी गाड़ी में बेसुध पड़ा था। युवक को मारकंड अस्पताल ले जाया गया और वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक युवक की पहचान अंकेश धीमान (28) निवासी भड़ोली के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि मृतक युवक के साथ मौजूद अन्य युवक को हिरासत में ले लिया गया हैं उससे पूछताछ की जा रही हैं। साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जारी हैं।
वहीं, मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि जो होना था, वह तो हो गया,लेकिन, अंकेश की मौत कैसे हुई है, इसका पता चलना जरूरी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच की जाए। जिससे पता चल सके कि ये एक्सीडेंट है या फिर मर्डर।
