अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से भाजपा के कार्यकाल में खोले गए संस्थान और कार्यालयों को डी नोटिफाई करने के फैसले पर भाजपा भड़क उठी हैं। यही वजह है कि भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को इस तरह के फैसले लेने के चलते अनुभवहीन करार दिया हैं। अब विक्रम ठाकुर के इसी बयान पर पलटवार कांग्रेस प्रवक्ता रोहित ठाकुर की ओर से किया गया हैं। रोहित ठाकुर ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि जिस व्यक्ति का 40 साल राजनीति का अनुभव हो ऐसे व्यक्ति को अनुभवहीन कहना भाजपा व उनके नेता की मानसिकता को दर्शाता हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र संगठन एनएसयूआई से करने बाद युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे हैं। उन्हें संगठन व सरकार में कार्य करने का लंबा अनुभव हैं। उन्होंने भाजपा नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि एक आम घर से निकला व्यक्ति आज प्रदेश के सबसे सर्वोच्च पद पर बैठा हैं और पार्टी ने उसे जो जिम्मेवारी दी है उसे वह बखूबी निभा रहा हैं, ऐसे में उन्हें अनुभवहीन कैसे कहा जा सकता हैं।
