बीबीएन : जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत अभीपुर गांव से लापता युवक का शव 10 दिन बाद पंजाब के रूपनगर जिले के श्री चमकौर साहिब के पास भाखड़ा नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है । घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मृतक के रिश्तेदारों द्वारा 10 दिन पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था और कहा गया था कि वह घर से दही लाने के लिए राजपुरा तक गया था और वापस नहीं लौटा ।परिजनों ने कहा था कि उसका बाइक और जूते भाखड़ा नहर पंजाब के पास बरामद हुए हैं । जिसके बाद पुलिस लगातार लापता युवक की तलाश कर रही थी, लेकिन अब 10 दिन बाद लापता युवक का शव भाखड़ा नहर में श्री चमकौर साहब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है । पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है ।
