अनिल कुमार, किन्नौर: किन्नौर जिला के टापरी के पास छोलटू पुल के नीचे आज सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ हैं। पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति छोलटू पुल के नीचे नदी के किनारे पड़ा हुआ हैं। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक सुनिल कुमार व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर शव को अपने कब्ज़े में लिया।
एसपी किन्नौर विवेक चेहल ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक सुनील कुमार ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों से इस विषय पर पूछताछ कि हैं। लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यक्ति पुंनग गांव का रहने वाला है। जिसकी छानबीन के दौरान पहचान नाम जयराज, पुत्र हीरा सिंह, गांव पुंनग, डाकघर टापरी, तहसील निचार, जिला किन्नौर हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई हैं। व्यक्ति की उम्र 28 साल हैं।
एसपी ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन जारी है और मौके पर सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार की ओर से बारिकी से निरिक्षण किया जा रहा हैं। मौके पर फोटोग्राफी की गई हैं। पूरी कार्रवाई करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भाबानगर ले जाया गया है जिसके बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया जाएगा।
