बीबीएन :जगत सिंह – नालागढ़ के तहत जोघों चौकी के बगलैहड गांव में खनन को लेकर दो गुटों में बीते 2 दिन पहले भी झगड़ा हुआ था,लेकिन अब बीती रात को जब जेसीबी चालक अपनी जेसीबी को लेकर जा रहा था तो तीन आरोपियों द्वारा जेसीबी चालक का रास्ता रोककर जानलेवा हमला कर दिया और जेसीबी चालक पर बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई । गनीमत यह रही कि जेसीबी चालक को गोली नहीं लगी, जिसके बाद उसने भागकर अपनी जान बचाई ।
डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि जेसीबी चालक के ऊपर तीन आरोपी विक्की, शतीश, पुनित, ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें जेसीबी चालक को रोका गया और उसके बाद गोली चलाई गई । उन्होंने कहा कि जेसीबी चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी । उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों के पास बंदूक कहां से आई। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश का मामला है और जेसीबी को लेकर दोनों ही गुटों में पहले भी लड़ाई झगड़ा हो चुका है।
