By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

शिमला के रझाणा में भवन पर गिरा मलबा, दबने से एक युवती की मौ+त

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/07/10 at 1:14 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला:  प्रदेश में जहां भारी बारिश का तां+डव देखने को मिल रहा हैं। वहीं राजधानी शिमला में भारी बारिश क+हर बनकर बरस रही हैं । शहर में जगह जगह जहां पर लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं वहीं न्यू शिमला के समीप रझाणा गांव में पहाड़ी से एक भवन पर भारी-भरकम मलबा ओर पेड़ गिर गए। सड़क पर खड़ा वाहन भी मलबे की चपेट में आने से मकान पर आ गिरा। वहीं इस भवन में अंदर रह रही एक युवती और बुजुर्ग महिला मलबे में द+ब गई।
स्थानीय लोगों ने मलवे में दबी हुई महिला को बाहर निकाला जिसकी हालत ठीक हैं। वहीं  22 वर्षीय युवती को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी । युवती को निकालने के बाद तुरंत ही  आईजीएमसी ले जाया गया जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई , जबकि बुजुर्ग महिला अभी भी मलबे में दबी हैं। पहाड़ी से आए मलवा इतना ज्यादा था कि घर के अंदर पूरा मलवा भर गया  और दर्जनों पेड़ भी घर के अंदर पहुंच गए हैं। इसके अलावा गाड़ियां भी मलबे में पूरी तरह से दब गई हैं।
रविवार दोपहर 1:30 बजे यह घटना घटित हुई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल बुजुर्ग महिला का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया हैं। मौके पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सहित एसपी शिमला व एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए हैं।
वहीं स्थानीय निवासी ने कहा कि दोपहर 1:30 उन्हें जोर की आवाज सुनाई दी । जैसे ही वह घर से बाहर निकले तो देखा साथ लगते मकान पर भारी मलबा व पेड़ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि उस समय मकान में तीन लोग मौजूद थे महिला, बेटी व बेटी की दादी । महिला को तुरंत ही बाहर निकाल लिया गया जबकि बेटी को निकालने में कुछ समय लगा और तुरंत ही उसे आईजीएमसी भेज दिया गया । लड़की की दादी को निकालने का कार्य जारी हैं
वहीं मौके पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक 22 वर्षीय युवती की दुखद मृत्यु हुई है और लड़की की दादी को निकालने का कार्य जारी हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि दोपहर को यह एक घटना घटित हुई। भारी बारिश के चलते मकान पर मलबा आ गया जिसके कारण मलबे में दबने से एक 22 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई है और 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।
TAGGED: building, buried, debris, died, girl, Rajhana, Shimla
admin July 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?