By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हार्ट वाल्व और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने की मांग, खन्ना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हार्ट वाल्व और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने की मांग, खन्ना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
himachalpolitical

हार्ट वाल्व और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने की मांग, खन्ना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/11 at 5:54 PM
Share

Summer express/शिमला-: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने मंगलवार को लोक भवन, शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से भेंट कर हार्ट वाल्व एवं पेसमेकर दान को देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान से जोड़ने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए दान किए गए पेसमेकर के सुरक्षित, नैतिक एवं विनियमित पुनः उपयोग के लिए राष्ट्रीय नीति और स्पष्ट नियामक व्यवस्था बनाने का आग्रह किया।खन्ना ने कहा कि देश में नेत्रदान तथा अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन हार्ट वाल्व और पेसमेकर दान के प्रति अभी पर्याप्त जानकारी नहीं है। हार्ट वाल्व दान के माध्यम से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों तथा गंभीर वाल्व संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को उपचार का लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इसे भी नेत्रदान और अंगदान की तरह राष्ट्रीय जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

अविनाश राय खन्ना ने  पेसमेकर की बढ़ती कीमतों का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इसका खर्च उठाना कठिन होता है। ऐसे में जिन मृत व्यक्तियों के शरीर में लगे पेसमेकर में उपयोग योग्य बैटरी लाइफ शेष हो, उनके वैज्ञानिक परीक्षण, स्टरलाइजेशन और निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत पुनः उपयोग की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।खन्ना ने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए मरीज की सुरक्षा, सहमति, गुणवत्ता परीक्षण, स्टरलाइजेशन, ट्रेसबिलिटी और नैतिक मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय दिशा-निर्देश आवश्यक हैं।उन्होंने केंद्र से ICMR, CDSCO, NOTTO और प्रमुख कार्डियक संस्थानों के परामर्श से पेसमेकर के दान एवं पुनः उपयोग का मानकीकृत ढांचा तैयार करने तथा हार्ट वाल्व दान एवं कार्डियोवैस्कुलर टिश्यू बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।खन्ना ने कहा कि हार्ट वाल्व और उपयोग योग्य पेसमेकर दान को “जीवनदान” के राष्ट्रीय अभियान से जोड़ना जरूरतमंद मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण और मानवीय पहल साबित हो सकता है।

TAGGED: Shimla BJP former vice president
Chandrika August 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किसान सभा ने धर्मशाला में रैली निकालकर बुलंद की किसानों-मजदूरों की आवाज
Next Article ऊना में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा

Ago

किसान सभा ने धर्मशाला में रैली निकालकर बुलंद की किसानों-मजदूरों की आवाज

Ago

जरूरतमंदों के लिए महादान का मौका, आगामी 14-15 अगस्त को लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर

Ago

हमीरपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक आशीष शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?